फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: पानी निकासी के विवाद में भाई की हत्या का आरोप, दोनों भाइयों में हुआ था झगड़ा

Wed, 29 May 2024 05:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के खानपुर में  पानी निकासी को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरौली में पानी निकासी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को छत से धक्का दे दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव ढकरोली निवासी पवन लोधी ने अपनी तीन बीघा जमीन भाई धर्मेन्द्र  के साले को बेच दी थी। 

विज्ञापन


उस भूमि की सिंचाई के लिए धर्मेंद्र ने नलकूप से पानी चलाया। जिसका पाइप पवन के खेत से जा रहा था। पवन ने खेत से जा रहे पाइप को फावड़े से काट दिया। जिसको लेकर पवन और धर्मेन्द्र में कहासुनी हो गई। जिसके बाद उनका भाई जितेंद्र भी मौके पर पहुंच गया और उसने पवन को डांटा। 

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पवन मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया और झगड़ा न करने की हिदायत भी दी। बदला लेने की फिराक में मंगलवार शाम को पवन ने जितेंद्र को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौच भी की। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार पवन ने छत पर चढ़कर पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर जितेंद्र भी पवन को रोकने के लिए छत पर पहुंच गया। छत पर पवन और जितेंद्र के बीच फिर से झगड़ा हो गया और झगड़े में पवन ने जितेंद्र को छत से धक्का दे दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजन उसको अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जानकारी लेने पर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की रात हुई घटना में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें