फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

368 लोग मिले कोरोना संक्र्तमित, 390 हुए डिस्चार्ज, चार की मौ

विज्ञापन
विज्ञापन
368 मिले कोरोना संक्रमित, 390 हुए ठीक, चार की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार को 368 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 390 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, चार संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब कुल केस 14,041 हो गए हैं। जिसमें अब तक 11,031 लोग ठीक हो चुके हैं और 145 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 2865 लोगों का होम आइसोलेट समेत विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि अनूपशहर में 58, डिबाई में 52, पहासू में 37, बुलंदशहर में 34, लखावटी में 33, जहांगीराबाद में 21, शिकारपुर में 18, सिकंदराबाद में 17, बीबीनगर व गुलावठी में 14-14, दानपुर में 13, स्याना व ऊंचागांव में 12-12, खुर्जा व धरपा में 11-11, अरनिया में आठ ओर मालागढ़ निवासी तीन व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्लाह कोविड अस्पताल हुआ बंद, सामान किया शिफ्ट
बुलंदशहर। कोविड मरीजों से अधिक धनराशि वसूलने पर जिला प्रशासन द्वारा एल-2 बिल्लाह अस्पताल को बंद करवा दिया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को जहां अन्य कोविड अस्पतालों में शिफ्ट करवा दिया गया है तो दूसरी ओर अस्पताल से कुछ सामान को वीआईआईटी एल-1 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अस्पताल से कोविड मरीजों के इलाज में काम आने वाले सामान को वीआईआईटी एल-1 अस्पताल में भेजा जाएगा। जहां मरीजों का समुचित इलाज हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें