दूसरी लहर में 128 गुना मिले कोरोना संक्रमित
बुलंदशहर। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार कोरोना संक्रमण 128 गुना रफ्तार से फैल रहा है। गत वर्ष एक अप्रैल से छह मई तक जहां 57 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और एक की मौत के साथ 23 लोग ठीक होकर घर पहुंचे थे। इस बार एक अप्रैल से छह मई तक 7,347 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और 47 संक्रमितों की मौत के साथ 4,438 लोग ठीक हो चुके हैं।
गत वर्ष की अपेक्षा इस बार कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। साथ ही लोगों की मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। संक्रमण बढ़ने पर इस बार लोगों को बेड, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की समस्या से भी जूझना पड़ रहा हैं। वहीं, समय से उपचार न मिलने के कारण लोगों की मौत हो रही है।
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार दूसरी लहर के दौरान लोगों की लापरवाही से कोरोना चेन बन रही हैं। कोरोना चेन को बनने से तोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल में बेड फुल मिल रहे हैं। मरीज का इलाज घर पर करना पड़ रहा हैं।
2020 में एक अप्रैल से छह मई के बीच संक्रमित
संक्रमित 57
मौत 01
ठीक हुए 23
--------
2021
------
एक अप्रैल 2021 से छह मई तक संक्रमित
तारीख संक्रमित मौत
एक अप्रैल 08 00
दो अप्रैल 16 00
तीन अप्रैल 19 00
चार अप्रैल 21 00
पांच अप्रैल 20 00
छह अप्रैल 25 01
सात अप्रैल 02 00
आठ अप्रैल 92 00
नौ अप्रैल 36 00
दस अप्रैल 58 00
11 अप्रैल 62 00
12 अप्रैल 89 00
13 अप्रैल 109 00
14 अप्रैल 134 01
15 अप्रैल 241 00
16 अप्रैल 192 00
17 अप्रैल 350 00
18 अप्रैल 296 00
19 अप्रैल 325 00
20 अप्रैल 303 00
21 अप्रैल 326 00
22 अप्रैल 299 01
23 अप्रैल 303 03
24 अप्रैल 256 02
25 अप्रैल 275 00
26 अप्रैल 436 04
27 अप्रैल 261 06
28 अप्रैल 122 06
29 अप्रैल 226 06
30 अप्रैल 251 08
01 मई 549 03
02 मई 209 00
03 मई 295 01
04 मई 365 01
05 मई 316 01
06 मई 445 03
---------
गत वर्ष की अपेक्षा इस बार कोरोना संक्रमण की रफ्तार अधिक हैं। संक्रमण की पुष्टि के लिए गत वर्ष की अपेक्षा इस बार अधिक जांच की जा रही हैं। लोगों से अपील है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और कोविड गाइड लाइन का पालन करें।
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी