फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली देसी घी का घिनौना खेल: पशुओं की चर्बी से बनाया जा रहा था देसी घी, सुगंध के लिए डालते थे ये चीज

Sat, 30 Apr 2022 11:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

पुलिस ने बताया कि यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि नकली देसी घी बनाने के बाद इसे बड़े बर्तनों में भरकर दिल्ली-एनसीआर में संचालित छोटी-छोटी दूध डेयरियों पर बेचा जाता था।
विज्ञापन
पशुओं की चर्बी से बन रहा था देसी घी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पशुओं की चर्बी से देसी घी बनाने की सूचना पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर 75 किलो चर्बी बरामद की है। नकली देसी घी तैयार कर दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के विभिन्न जनपदों में सप्लाई किया जाता था।

विज्ञापन


सिकंदराबाद के मोहल्ला भीतरकोट में पशुओं की चर्बी से देसी घी बनाने की सूचना पर बृहस्पतिवार शाम को पुलिस छापा मारने पहुंच गई। इससे पहले आरोपियों को छापे की भनक लग गई और वह फरार हो गए। सिर्फ एक नाबालिग किशोर मौके पर मिला।

पुलिस ने 75 किलो पशुओं की चर्बी बरामद की। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना देकर टीम बुला ली गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने चर्बी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चर्बी का इस्तेमाल कर नकली देसी घी बनाते थे।

ऐसे आती थी खुश्बू

असली देसी घी जैसी खुशबू लाने के लिए उसमें एक विशेष प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल करते थे। यह केमिकल भी प्रतिबंधित श्रेणी का बताया जा रहा है। यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि नकली देसी घी बनाने के बाद इसे बड़े बर्तनों में भरकर दिल्ली-एनसीआर में संचालित छोटी-छोटी दूध डेयरियों पर बेचा जाता था।

विज्ञापन

 
पुलिस का कहना है कि मौके पर मिले नाबालिग किशोर से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। खाद्य विभाग की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ आरके गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने चर्बी बरामद करने की सूचना दी थी। मौके पर चर्बी से घी बनाने की कोई सामग्री नहीं मिली है। चर्बी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें