फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: गंगा नदी में मिले डॉल्फिन के दो बच्चे, अफसर गदगद

Wed, 26 May 2021 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

कुछ दिन बाद दो डॉल्फिन की नरोरा के पास मौत हो गई थी। इसके चलते गंगा में 33 डॉल्फिन रह गई थ। लेकिन अब दो बच्चे मिलने से फिर संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में गंगा नदी में दिखी डॉल्फिन मछली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में गंगा नदी में दो डॉल्फिन के बच्चे मिलने से अफसर गदगद हैं। यह दोनों डॉल्फिन के बच्चे अनूपशहर और कर्णवास के बीच डॉल्फिन की निगरानी के दौरान देखे गए हैं। बता दें कि गत दिनों डॉल्फिन की गंगा में गिनती की गई थी। उस समय 35 डॉल्फिन पाई गई थी।

विज्ञापन


कुछ दिन बाद दो डॉल्फिन की नरोरा के पास मौत हो गई थी। इसके चलते गंगा में 33 डॉल्फिन रह गई थ। लेकिन अब दो बच्चे मिलने से फिर संख्या बढ़कर 35 हो गई है। यहां यह भी बता दें कि गंगा नदी के गढ़ से लेकर नरोरा बैराज तक के क्षेत्र को रामसर साइट कहा जाता है इस क्षेत्र में गंगा में डॉल्फिन की उछल कूद शान बन गई है। डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि गंगा में डॉल्फिन के निरीक्षण के दौरान दो नई डॉल्फिन देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें