फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुलंदशहर के गिरोह ने की पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ / गाजियाबाद। हापुड़ पुलिस ने बुलंदशहर के गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर तीन लूट के खुलासे का दावा किया है। इनमें से एक वारदात चार जनवरी को पिलखुवा में निर्मल गैस एजेंसी के मुनीम के साथ हुई थी। दो वारदात गाजियाबाद के दो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ हुई थीं। तीनों वारदात में चार बदमाश शामिल रहे। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश बुलंदशहर के बहलीमपुरा का निवासी बिजेंद्र उर्फ डाॅक्टर और उटरावली का रहने वाला गुलफाम हैं। वारदात में शामिल रहा सैमली गांव का निवासी इकराम और काला आम चौराहा के पास के रहने वाले नावेद की तलाश की जा रही है। बिजेंद्र गिरोह का सरगना है।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से गैस एजेंसी के मुनीम के साथ हुई 3.22 लाख रुपये की लूट में से 1.30 लाख रुपये बरामद किए हैं। इसी लूट की रकम से खरीदी गई बाइक और असलाह भी बदमाशों से मिले हैं। गाजियाबाद में हुईं 10.70 लाख और 9.50 लाख की लूट में से रकम बरामदगी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

हापुड़ के एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बदमाशों ने तीनों की लूट की घटना करना स्वीकार किया है। बिजेंद्र ने वर्ष 2014 में गुजरात के अहमदाबाद के थाना सैटेलाइट क्षेत्र में 1.10 करोड़ रुपये और 2001 में बिजनौर के नहटौर में 3.50 लाख रुपये की लूट भी की थी। उसके खिलाफ लूट और हत्या के और भी केस दर्ज हैं।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिला सुराग : एसपी ने बताया कि गैस एजेंसी के मुनीम के साथ लूट की वारदात के बाद बदमाशों का पता लगाने के लिए हाईवे की सीसीटीवी फुटेज देखी गई। एक फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग बाइक से जाते नजर आए। इन लोगों के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि इनमें से एक बिजेंद्र है, जो शातिर अपराधी है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी तो वह नहीं मिला। सोमवार को एक सटीक सूचना पर उसे गुलफाम समेत पकड़ लिया गया। पूछताछ में तीन घटनाओं का खुलासा हो गया। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
13 दिन की रेकी के बाद की पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट
गाजियाबाद। हापुड़ में पकड़े गए बदमाशों ने 24 मई 2024 को कविनगर में एचपीसीएल के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ 24 मई 2024 को 9.50 लाख की लूट की। इसके बाद 13 फरवरी को रतन प्रकाश कंसल के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से सिहानी में 10.70 लाख रुपये और स्कूटी की लूट की। लुटेरों के गिरोह का 57 साल का सरगना बिजेंद्र छह साल अहमदाबाद की जेल में बंद रहने के बाद पिछले साल ही जमानत पर छूटा है। इसके बाद उसने तीन बड़ी वारदात कर डालीं। उसने बताया कि सिहानी के पेट्रोल पंप पर लूट 13 दिन की रेकी के बाद की।
कोहरे में कंबल ओढ़कर आता था रेकी के लिए
बिजेंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सिहानी के पेट्रोल पंप पर रेकी करने के लिए कंबल ओढ़कर आता था। उसने रेकी जनवरी में की थी। उन दिनों बहुत कोहरा पड़ता था। वह पेट्रोल पंप के पास यह देखता था कि कर्मचारी कैश लेकर बैंक के लिए किस समय निकलते हैं। इसका पता लगाने के बाद उसने लूट की साजिश बनाई। उसने बताया कि उसका पूरा गिरोह जब भी कोई लूट या हत्या करता है, उससे तीन दिन पहले मोबाइल फोन का प्रयोग बंद कर देता है। घटना के लिए जिस स्थान का चयन करते हैं, स्कूटी या बाइक जिससे भी जाते हैं, उसे काफी दूर खड़ा करते हैं। घटना के बाद पैदल भागते हैं। इसके बाद स्कूटी या बाइक से जाते हैं। अगर वारदात में वाहन इस्तेमाल करें तो सीसीटीवी कैमरे में उसका नंबर कैद हो जाने का डर रहता है।
वर्जन...
सिहानीगेट और कविनगर पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले गिरोह ने हापुड़ में भी लूटपाट की थी। दो बदमाशों को संयुक्त टीमों के प्रयास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही इनके दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


-राजेश कुमार, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें