फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: 8 माह के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के बाहर खंडहर में पड़ा मिला शव

Thu, 12 May 2022 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। पोस्टमार्टम के आधार पर ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक समर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के मऊ खेड़ा गांव के पास एक खंडहर में 8 माह के बच्चे का पड़ा मिला। बच्चे की पहचान गांव निवासी समर पुत्र अलकास के रूप में हुई। पीड़ित अलकास ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बुधवार की रात घर में सोया था, सुबह करीब 6:00 बजे जब गांव में शोर हुआ तो परिजन जागे पर बच्चा वहां नहीं था।
विज्ञापन

एक खंडहर में बच्चे का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो समर का शव वहां पड़ा हुआ था। बच्चे के मुंह और नाक से खून आ रहा था, जबकि गर्दन पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। पोस्टमार्टम के आधार पर ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें