फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः 15 नए कोरोना संक्रमित आए सामने, 36 हुए डिस्चार्ज

Fri, 26 Jun 2020 12:32 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कर्मचारियों की कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : neeraj
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनलॉक वन के दौरान जैसे-जैसे लोगों की भीड़ बाजारों में बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जनपद में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें नगर क्षेत्र के साथ ही डिबाई, सिकंदराबाद, खुर्जा, खानपुर और गुलावठी में नए केस मिले हैं।
विज्ञापन


साथ ही जनपद और जनपर के बाहर के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों से 36 संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 539 हो गई है। शुक्रवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में नगर क्षेत्र के छह मरीज मिले हैं, जिसमें भूड़ के दो मरीज, एक मोहल्ला आनंद विहार और तीन अन्य हैं।

डिबाई के दो पॉजीटिव केस में एक गांव मखैना निवासी महिला संक्रमित मिली है। पीएचसी कसेरकला के चिकित्सक भूपेंद्र सिह ने बताया कि महिला का उपचार अलीगढ़ के एक अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह गांव आई है।
विज्ञापन


आज ही उसकी निजी लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें वह पॉजीटिव पाई गई है। महिला को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, उसके परिवार के पांच लोग और संपर्क में आए नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा डिबाई के एक और मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वहीं, खानपुर के गांव कनौना निवासी कोरोना पॉजीटिव मृत मरीज के भाई मे भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा हैै कि मृतक के अंतिम संस्कार मे शामिल लोगों को चिन्हित कर उन्हें क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही हैै। खानपुर के ही गांव औैगना निवासी एक युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हई है। युवक नोएडा में नौकरी करता है।

खुर्जा तहसील क्षेत्र जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव कपना निवासी युवक नोएडा में नौकरी करता है। 17 जून को ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उसका एक्सीडेंट हो गया था। परिजनों ने उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी कोरोना की जाच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

वहीं, सिकंदराबाद के हीरा कालोनी निवासी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। गुलावठी निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि विकास कालोनी निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, लेकिन महिला पिछले एक माह से अपने घर पर नहीं है। उसके बारे में जानकारी कराई जा रही है।

36 संक्रमित मरीज हुए ठीक, हुए डिस्चार्ज जनपद में बढ़ते कोरोना सक्रमण के बीच राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद और जिले के बाहर के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों से कुल 36 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक जिले के 336 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि, 183 लोगों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा 36 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। नए संक्रमित मरीजों की कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित कर क्वारंटीन सेंटर भिजवाया जा रहा है। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें