राजनगर एक्सटेंशन में एससीसी ब्लासम के नाम से सोसायटी का निर्माण करा रहे राजेंद्र नगर निवासी बिल्डर विपुल गिरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने भाई विनोद गोस्वामी के साथ साइट आफिस पर थे। इसी बीच उनके यहां दुकान बुक कराने वाले हरियाणा निवासी मंजीत अपने साथ सात-आठ लोगों को लेकर आए और उनके भाई से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। बाद में पांच करोड़ रुपये की मांग की। रुपये न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पिस्टल की बट मारकर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनके स्टाफ के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने मामले में नंदग्राम पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।