फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 19वीं मंजिल से कूदकर बीटेक की छात्रा ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र की लैंडक्राफ्ट सोसायटी निवासी बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाना चाहा लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया पूर्ण होने का आश्वासन देकर छात्रा के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह लैंडक्रॉफ्ट गोल्फलिंक सोसायटी में एक युवती के नीचे गिरने से मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को 2बी टावर निवासी मानसी साहनी(19) का शव कालोनी के परिसर में पड़ा मिला। जांच पड़ताल में सामने आया कि छात्रा सुबह करीब छह बजे 19वें तल स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरी है। छात्रा जिस स्थान पर गिरी वह दो टावरों के बीच का स्थान है। एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का बात सामने आई है। बेटी की मौत से सदमे में आए परिजनों ने बताया कि मानसी आईएमएस कालेज में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पूर्व में हुई परीक्षा में उसके नंबर कम आए। इस कारण वह मानसिक तनाव में थी। परिजनों को बेटी की मौत की सूचना जब हुई तब उसका शव परिसर में पड़ा देखा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि या तो उनकी बेटी ने आत्महत्या की है, या किन्हीं कारणों से वह बालकनी से नीचे गिर गई है। साहनी जैसे ही 19वीं मंजिल से सोसायटी के परिसर में गिरी तो मौके सुरक्षाकर्मी पहुंचे और पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को शव देने और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। हालांकि उन्हें समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें