फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई बीफार्मा और बीटेक बायोटेक में गाजियाबादी टॉपर

Sat, 28 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बीटेक में सजल गुप्ता की चौथी व मयंक की छठवीं रैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए यूपीएसईई का रिजल्ट शुक्रवार देर शाम घोषित हुआ। एंट्रेंस एग्जाम में बीटेक बायोटेक में साहिल और बीफार्मा में हितेश अग्रवाल ने ऑल यूपी पहली रैंक हासिल की।
विज्ञापन


वहीं, बीटेक कोर्स में गाजियाबाद के सजन गुप्ता ने चौथी और मयंक श्रीवास्तव ने छठवीं रैंक प्राप्त की। वहीं, बीएचएमसीटी में गाजियाबाद के पीयूष सिंह ने ऑल यूपी चौंथी रैक हासिल कर हुनर दिखाया।

बीटेक बायोटेक कोर्स में टॉप करने वाले साहिल का अगला लक्ष्य कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम के साथ बीटेक करना है। वहीं, बीटेक में ऑल यूपी चौथी रैंक पाने वाले सजल गुप्ता आईआईटी से बीटेक करना चाहते हैं। साहिल और सजल दोनों को जेईई एडवांस के रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


दोनों को उम्मीद है कि वे क्वालिफाई कर लेंगे। यूपीएसईई में इतनी अच्छी रैंक की उम्मीद नहीं थी। बीटेक के बाद साहिल एमटेक करेंगे। साहिल सिल्वर लाइन जबकि सजल डीपीएसजी मेरठ रोड के छात्र रहे हैं। सजल का कहना है कि लक्ष्य बनाकर तैयारी की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

बीफार्म कोर्स में फर्स्ट रैंक पाने वाले हितेश अग्रवाल आईआईटी से बीटेक करना चाहते हैं। हितेश का कहना है कि यूपीएसईई में बीटेक और बीफार्मा की मेरिट एकसाथ तैयार की जाती है। उनकी च्वॉइस मेकेनिकल ब्रांच के साथ बीटेक करना है। आईआईटी दिल्ली फर्स्ट च्वॉइस है। वहीं, बीटेक में छठवीं रैंक पाने वाले शहर के मयंक श्रीवास्तव  सीएस से बीटेक करना चाहते हैं। उनकों भी जेईई एडवांस के रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें