पुत्रवधू की गोली लगने से हुई मौत के मामले में जेल में बंद बसपा के राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के राजनीतिक भविष्य का फैसला जिला संगठन की रिपोर्ट तय करेगी। पार्टी हाईकमान ने जिला संगठन ने पूरे घटनाक्रम पर बिंदुवार रिपोर्ट मांगी है। दहेज हत्या के मामले में नामजद होने के बाद पार्टी का एक गुट सांसद को बाहर करने की मांग पर अड़ा है। एक पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्नालाल कश्यप भी सांसद के विरोध में आ गए हैं। पार्टी हाईकमान के सामने उनको दहेज हत्या का साजिशकर्ता बताया जा रहा है।
बसपा में अच्छा दबदबा रखने वाले नरेंद्र कश्यप का लखनऊ का विरोधी गुट भी सक्रिय हो गया है। हालांकि नरेंद्र कश्यप का दावा है कि बसपा सुप्रीमो से बातचीत कर उनको हकीकत से अवगत करा चुके हैं मामले की रिपोर्ट जिला संगठन से मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजी जाएगी। घटना की पार्टी स्तर से जांच की जा रही है। पुलिस की जांच को भी संज्ञान में लिया जाएगा। - प्रेमचंद भारती, जिलाध्यक्ष बसपा।