फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की दो दर्जन कालोनियों में फेल है बीएसएनएल नेटवर्क

Wed, 05 Apr 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
बीएसएनएल 5जी
विज्ञापन
एक ओर जहां बीएसएनएल अन्य टेलीकॉम कंपनियों के बीच कंपीटीशन में लोगों को बेहतर ऑफर देने में लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर शहर की दो दर्जन कालोनियों में बीएसएनएल नेटवर्क फेल होने की वजह से इसका बाजार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


फेल नेटवर्क होने की वजह से अपने बेहतर और सस्ते डाटा प्लान के बावजूद बीएसएनएल गाजियाबाद के 24 इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पा रहा। बीएसएनएल के प्रबंधक संजीव त्यागी ने बताया कि गाजियाबाद में बीएसएनएल के करीब 5 लाख उपभोक्ता हैं।

इनमें से अधिकतर उपभोक्ता देहात क्षेत्र में ही हैं। नगर क्षेत्र में एमटीएनएल के पुराने टावरों की वजह से उनका बाजार प्रभावित हो रहा है। बेहतर और सस्ते ऑफर के बावजूद नेटवर्क फेल होने की वजह से नगर क्षेत्र के इलाकों में लोग बीएसएनएल का सिम लेने को तैयार नहीं होते।
विज्ञापन


ऐसेे में अब इन इलाकों पर फोकस किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद बीएसएनएल अधिकारियों ने सर्वे कर ऐसे क्षेत्रों की सूची तैयार की है, जहां नेटवर्क प्रॉब्लम है। संजीव त्यागी ने बताया कि दरअसल एनसीआर क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क को एमटीएनएल मेंटेन करता है।

पिछले लंबे समय से घाटे में चल रही एमटीएनएल कंपनी एनसीआर में लगे वर्षों पुराने टावर को अपडेट नहीं कर पा रहा। इस वजह से गाजियाबाद के नगर क्षेत्र इलाकों में बीएसएनएल का नेटवर्क अच्छा नहीं रहता।

सर्वे के बाद बीएसएनएल ने एमटीएनएल को इन इलाकों की सूची दे दी है, जहां पुराने टावर लगे होने की वजह से नेटवर्क कनेक्शन में दिक्कत आ रही है। संजीव त्यागी ने बताया कि उम्मीद जताई जा रही है कि  जल्द ही एमटीएनएल इन इलाकों के टावर बदलवा देगा, इसके बाद बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में इजाफा होगा।

इन कालोनियों में फेल है नेटवर्क
- गोविंदपुरम, गुलधर, संजय नगर, इंदिरापुरम, वैशाली, प्रताप विहार, विजय नगर, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, मोहन नगर, पटेल मार्ग, शालीमार गार्डन, सीआईएसएफ कैंप, मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया, शास्त्रीनगर, कविनगर, नेहरू नगर, तुराब नगर, चौधरी मोड़, मॉडल टाउन, लाल कुआं, कौशांबी, वसुध्ंारा, अवंतिका फेज-सेकेंड, चिरंजीव विहार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें