गाजियाबाद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड ने ग्राहकों को जोड़ने के लिए एक रुपये में सिम देने की शुरुआत की है। बृहस्पतिवार को राजनगर स्थित कार्यालय में बीएसएनएल के अधिकारियों ने यह जानकारी पत्रकारों से साझा की। बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक वीएस प्रबला कुमार ने बताया कि यह योजना 12 अगस्त से शुरू हो गई है और 12 सितंबर तक ग्राहकों के लिए रहेगी। इस दौरान एक रुपये में सिम दिया जाएगा। योजना के तहत 24 दिन की वैधता और एक जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसके साथ ही 100 एसएमएस निःशुल्क रहेगा।
बताया कि बीएसएनएल का उद्देश्य मजबूत दूरसंचार नेटवर्क और ग्राहकों को किफायती एवं विश्वसनीय सेवाएं ग्राहकों का उपलब्ध कराना है। एक महीने तक जगह-जगह कैंप लगाकर सिम बेचे जाएंगे। शिविरों में नए मोबाइल सिम के साथ ही फाइबर टू द होम यानी एफटीटीएच कनेक्शन भी मुहैया कराए जाएंगे। मौके पर ही बुकिंग की जाएगी। पत्रकारों से रूबरू अधिकारियों में सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार व मीडिया प्रभारी विवेक सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।