फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में पति बन जाता था जल्लाद: बीवी बोली- हर रात बनाता था प्रकृति के विरुद्ध संबंध, जेठ भी था जालिम; बहुत सहा

Sat, 25 Apr 2026 10:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में मेट्रोमोनियल साइट से हुई शादी के बाद महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
महिला ने लगाई न्याय की गुहार - फोटो : AI/Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैवाहिक वेबसाइट के जरिए जीवनसाथी तलाशना एक महिला के लिए खौफनाक अनुभव बन गया है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, जेठ और सास पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और यौन शोषण के गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

महिला है पहले से तलाकशुदा
पीड़ित महिला, जो पहले से तलाकशुदा है और उनका एक 12 साल का बेटा है, ने बताया कि उनकी मुलाकात गौरव द्विवेदी से एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। गौरव ने खुद को एटा का निवासी और संपन्न परिवार से बताया था। दोनों परिवारों की सहमति के बाद 26 मई 2025 को गाजियाबाद तहसील में उनका कोर्ट मैरिज संपन्न हुआ। 

पति-जेठ और सास पर गंभीर आरोप
शिकायत के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही पति गौरव, जेठ सौरभ द्विवेदी और सास सुधा ने दहेज के लिए पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि यदि वे गौरव की शादी कहीं और करते, तो उन्हें भारी दहेज मिलता। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसकी पहली शादी से मिला 'स्त्रीधन' (गहने और पैसे) भी जबरन छीन लिए। 

शराब के नशे में पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध
पीड़िता ने अपने पति पर रूह कंपा देने वाले आरोप लगाए हैं, पीड़िता का कहना है कि पति गौरव अकसर शराब पीकर घर आता और उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। विरोध करने पर पति ने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली, अब आरोपी पति उन वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पति उसे रात-रात भर घर से बाहर निकाल देता था। पीड़िता ने अपना घर बचाने के लिए बहुत सहा, लेकिन अब मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना बर्दाश्त से बाहर हो गई है। 
विज्ञापन

पुलिस मामला किया दर्ज
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति गौरव द्विवेदी, जेठ सौरभ द्विवेदी और सास सुधा निवासीगण टावर नं 1 टेक जोन ग्रेटर नोएड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के पास पति की धमकियों की ऑडियो क्लिप भी मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें