फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जेठ पर दुष्कर्म, ससुराल पक्ष पर हत्या की कोशिश करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने जेठ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने, ससुराल पक्ष पर हत्या की कोशिश, बच्चा छीनने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि तीन साल पहले उनकी शादी जनपद मेरठ निवासी युवक से हुई थी। उनके पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।
महिला का आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। जिसका वीडियो आरोपी ने मोबाइल फोन में बना लिया।
महिला का आरोप है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। एक माह पूर्व उनके ससुर ने आरोपी को दुष्कर्म करते हुए देख लिया। जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद ससुर, देवर, सास और ननद ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसियों ने घर पहुंचकर उसे बचाया। आरोप लगाया कि पति के विदेश से लौटने के बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उनका दो साल का बेटा भी छीन लिया। पीड़िता ने सभी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें