गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में दिल्ली के असोला फतेहपुर के रहने वाले धर्मेंद्र ने अपने जीजा और उनके परिवार के लोगों पर आरोप लगाया है।
आरोप है कि चार नवंबर को अस्पताल में घुसकर दोनों जीजा ने उनके, माता-पिता और दोनों बहनों के साथ मारपीट की। उनके साथ सात-आठ लोग आए थे। मामले में धर्मेंद्र ने सिहानी गेट थाने में अंकित, नीशू, प्रदीप, सनी, राजसिंह, पवन और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।