फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में देह व्यापार: व्हाट्सएप पर महिलाओं की भेजते थे फोटो, पसंद आने पर सौदा बढ़ता था आगे, एक महिला रेस्क्यू

Sun, 02 Aug 2026 09:35 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)

सार

इंदिरापुरम में पुलिस ने रविवार को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। एक फ्लैट से चार आरोपी अजय गुप्ता, अमिता, आरिफ और शगुन गुप्ता गिरफ्तार हुए, एक महिला रेस्क्यू की गई। व्हाट्सएप के जरिये संचालन होता था।
विज्ञापन
फ्लैट में जिस्मफरोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना पुलिस टीम को रविवार को मुखबिर की सूचना पर न्यायखंड तीन स्थित फ्लैट संख्या 648 पहुंची और छापा मारा। फ्लैट में देह व्यापार संचालित होता मिला। यहां से पुलिस ने एक महिला को रेस्क्यू कर बयान दर्ज कराने के बाद घर भेज दिया। वहीं मौके से देह व्यापार संचालित करने वाले फ्लैट के किरायेदार अजय गुप्ता, उनकी पत्नी अमिता, खोड़ा कॉलोनी निवासी आरिफ और शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित परशुराम पुरी निवासी शगुन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चारों ने देह व्यापार संचालित करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अजय गुप्ता और उनकी पत्नी अमिता ने यह फ्लैट किराये पर कुछ माह पूर्व लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह व्हाट्सएप के जरिये महिलाओं व युवतियों से संपर्क करते थे और उनकी फोटो ग्राहकों को भेजकर सौदा तय होता था। यह खेल पिछले कई माह से चल रहा था।

बताया कि महिलाओं और युवतियों को नौकरी दिलाने और रुपयों का लालच देकर वह देह व्यापार में लाते थे। एसीपी ने बताया कि ग्राहकों से ली गई कुछ रकम ही पीड़िताओं को मिलती थी। एसीपी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 8800 रुपये और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। मोबाइल में ग्राहकों और देह व्यापार संचालकों के बीच हुई बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें