फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ब्रोकर ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करा 9.31 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर सोसायटी में रहने वाले किशन स्वरूप ने स्टॉक मार्केट के ब्रोकर के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी अपराध भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक अहाना गिल नाम की युवती ने किशन स्वरूप के मोबाइल पर मैसेज भेजा। खुद को स्टॉक मार्केट का ब्रोकर बताया। शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर 20 से 30 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का दावा किया। उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा गया। जहां रजनीश नरूला रोजाना ट्रेडिंग की टिप्स देते थे और मानवी चौहान ग्रुप चैट में निवेशक बनकर लोगों को ट्रेडिंग में अधिक निवेश कर मुनाफा कमाने के लिए प्रेरित करती थी। साइबर ठगों के झांसे में आकर किशन स्वरूप में ने भी शेयर ट्रेडिंग में 9.31 लाख रुपये निवेश किए। खाते से रुपये निकालने पर अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर ठगों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें