मेरठ एंटी करप्शन टीम ने दहेज उत्पीड़न मामले में रिश्वत मांगने के आरोप में गाजियाबाद महिला थाने की रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी भुवनेश्वरी सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी पर नाम न बढ़ाने के बदले 45 हजार रुपये मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।
मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को साहिबाबाद थाने में बनी गाजियाबाद महिला थाने की रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी भुवनेश्वरी सिंह को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पक्ष से नाम न बढ़ाने के लिए 45 हजार रुपये मांग रही थीं।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि चौकी महिला थाने की है और यहां नियुक्ति भी एसीपी महिला अपराध की अनुमति से होती है। एंटी करप्शन की टीम की तरफ से तहरीर दी जा रही है, जिसके आधार पर महिला दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।