फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 300 करोड़ रुपये से दुरुस्त होंगी टूटी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गाजियाबाद। अमृत योजना 2.0 के तहत 300 करोड़ रुपये से जल निगम टूटी सड़कों को दुरुस्त करेगा। नालों की टूटी दीवार से होने वाले हादसों को रोकने के लिए आईआईटी की मदद ली जाएगी। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
बैठक में 24 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने बताया कि सभी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। हर्षा कंपाउंड औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन ने टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया। इस पर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए अमृत योजना के अंतर्गत 300 करोड़ रुपये का बजट केंद्र सरकार से स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

बजट शीघ्र ही राज्य सरकार के माध्यम से जल निगम को प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी औद्योगिक क्षेत्र में 25 वर्ष पहले बनी पानी की टंकियों से आपूर्ति के मुद्दे को भी उठाया। इस पर जल निगम ने बताया कि लोनी में आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र के लिए 146 किमी लंबी लाइन बिछाई जानी है। इसका डीपीआर अप्रैल में तैयार हो जाएगा।

मुरादनगर में अग्निशमन केंद्र के लिए भूमि चिह्नित

लघु उद्योग भारती ने मुरादनगर में अग्निशमन केंद्र के स्थापित करने की मांग की। इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि केंद्र के लिए जमीन को चिह्नित कर लिया है। इसकी मंजूरी के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। क्षेत्र में लंबे समय से अग्निशमन केंद्र की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


उद्यमी बोले ट्रिपिंग और ब्रेक डाउन से कारोबार प्रभावित

बैठक में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई टीडीएस सिटी लोनी की पदाधिकारियों ने कहा कि उर्जा निगम ने ऑटो रिक्लाॅजर नहीं लगाए हैं। इससे ट्रिपिंग और ब्रेक डाउन होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस पर यूपीसीडा की तरफ से बताया गया कि फीडर का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही 33 केवी का कार्य चल रहा है। जल्द ही इसे चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें