फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाले की टूटी दीवार और पुलिया दे रही हादसे को न्योता

विज्ञापन
खुर्जा के कॉलेज मार्ग स्थित नाले की टूटी हुई दीवार। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। कॉलेज मार्ग पर नाले की टूटी दीवार छात्र-छात्राओं के लिए हादसों का खतरा बन रही है। इससे पैदल चलना व साइकिल सवार छात्र-छात्राओं को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है। वहीं स्कूल के बाहर नाले की पुलिया टूटी पड़ी है, जिसमें कई बच्चों की साइकिल के पहिये फंस चुके हैं।
विज्ञापन

छात्र रघु ठाकुर ने बताया कि कॉलेज मार्ग पर एकेपी इंटर कॉलेज, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका विद्यालय और एनआरईसी डिग्री कॉलेज है। साथ ही इस मार्ग पर अलग-अलग कोचिंग सेंटर भी हैं। ऐसे में पूरे दिन छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। स्कूली छात्र मार्ग पर पैदल या साइकिल से ही आते हैं। बावजूद मार्ग किनारे खुले पड़े गंदे नाले की दीवारों की मरम्मत नहीं हो रही।



आलम यह है कि दीवार टूटी रहने के कारण अब नाले के साथ सड़क भी टूटनी शुरू हो गई है, जिससे मार्ग और छोटा होता जा रहा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। एसएमजेइसी इंटर कॉलेज के दसवीं के छात्र रवि ने बताया कि एक बार वह और उसके दोस्त साइकिल से स्कूल आ रहे थे। तब वह नाले में गिरने से बाल बाल बच गए थे।
विज्ञापन


वहीं, स्कूल के बाहर एक नाली सड़क के बीचों बीच से होकर गुजर रही है, जिस पर लगी स्लैब भी काफी समय से टूट पड़ी है। ऐसे में काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है। छात्र सचिन ने बताया कि स्लैब टूटी रहने के कारण कई बार नाली में बच्चे गिर चुके हैं, जिससे उनके जूते व यूनिफॉर्म भी गंदी हो जाती है।
विज्ञापन






कोट :-



नाले के किनारे दीवार की मरम्मत कराई गई थी। कुछ हिस्से में अभी कार्य शेष है। वहां पर भी कार्य कराया जाएगा। - मोहम्मद अनवर हुसैन, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें