फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 85 दिन बाद मिली सांस लेने लायक हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। सरकारी उपाय जो राहत दो माह में नहीं दे पाए, वो एक दिन की बारिश ने दे दी। जिले में 85 दिन बाद बारिश की बदौलत लोगों को सांस लेने लायक हवा मिली। रविवार शाम चार बजे पीसीबी के समीर एप पर जारी बुलेटिन में शहर का एक्यूआई 173 दर्ज किया गया। इस लिहाज से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक येलो जोन (सामान्य) में रहा।
इससे पहले शहर का एक्यूआई 31 अक्तूबर 2025 को 200 से नीचे रहा था। इसके बाद तापमान लगातार गिरने के साथ ही एक्यूआई में बढ़ोतरी होती रही। नवंबर से जनवरी तक 16 दिन ऐसे रहेस जब शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मौकों पर एक्यूआई 450 के पार भी पहुंचा। इस दौरान सरकारी अधिकारी लगातार पानी का छिड़काव कर प्रदूषण कम करने का दावा करते रहे, लेकिन नतीजा सिफर रहा। वहीं, शुक्रवार को हुई बारिश और उसी दिन से चल रही तेज हवा ने प्रदूषण को कम कर लोगों को राहत की सांस दी है। तीन माह बाद रविवार को गाजियाबाद के चारों स्टेशन का एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया।

जिले के चारों स्टेशनों का एक्यूआई
इंदिरापुरम- 158
लोनी- 194

संजयनगर- 177
वसुंधरा- 162
-
एक्यूआई स्तर
0-50 शुद्ध
50-100 संतोषजनक
101-200 सामान्य
201-300 खराब
301-400 बेहद खराब
401-500 गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें