फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच हत्याओं की कॉल से थम गईं सांसें, गांव पहुंची पुलिस तो खुली फर्जी सूचना की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में बसंतपुर सैंथली गांव में पांच लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। मुरादनगर थाना पुलिस तत्काल गांव पहुंची और इलाके में जांच शुरू कर दी। हालांकि, मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि हत्या जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11:30 बजे कंट्रोल रूम पर कॉल कर गांव में पांच लोगों की हत्या किए जाने की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने बिना देर किए गांव में पहुंचकर अलग-अलग स्थानों पर पड़ताल की, लेकिन कहीं भी ऐसी कोई वारदात नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव में एक राजमिस्त्री मकान की छत पर निर्माण कार्य कर रहा था। उसने अपना मोबाइल फोन उसी मकान में नीचे चार्जिंग पर लगा रखा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन से कंट्रोल रूम पर फर्जी सूचना दे दी। इस एक कॉल के कारण पुलिस को बेवजह दौड़ना पड़ा। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि कॉल करने वाले की पहचान की जा रही है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें