फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी डिरेल, गाजियाबाद-दिल्ली रेल रूट बाधित

Sun, 04 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुराना स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेल हो जाने से शनिवार को गाजियाबाद-दिल्ली रेल रूट बाधित हो गया। मेरठ, अलीगढ़ और मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें गाजियाबाद स्टेशन और आउटर पर थम गईं। करीब आधे घंटे बाद रेलवे अधिकारियों ने किसी तरह एक लाइन क्लीयर कराकर धीरे-धीरे ट्रेनों को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


हादसा दोपहर 2:05 बजे हुआ। प्लेटफार्म नंबर-6 से कोयले से लदी मालगाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। थोड़ा आगे बढ़ते एक कोच डिरेल हो गया। इसके चलते मालगाड़ी गाजियाबाद-दिल्ली मेन लाइन 3-4 पर रुक गई और दोनों लाइनें ब्लाक हो गईं।

लाइनें ब्लाक हो जाने से काठगोदाम-नई दिल्ली, मूरी एक्सप्रेस, कैफियत, नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी, बिहार संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत 12 से ज्यादा ट्रेनें पीछे थम गई। काफी मशक्कत के बाद आधी मालगाड़ी को मेन लाइन से हटाया गया।
विज्ञापन


इससे गाजियाबाद-दिल्ली की एक लाइन चालू हो गई, जबकि दूसरी ब्लाक रही। हालांकि थोड़ी राहत मिल गई और ट्रेनों को एक-एक करके दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक लियाकत अली, मंडलीय सहायक अभियंता वीके शर्मा, सीएंडडब्ल्यू डिपार्टमेंट के इंजीनियर एसके शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की वजह की जांच भी की।

रेलवे सूत्रों की मानें तो ट्रैक कमजोर होने की वजह से हादसा हुआ है। मालगाड़ी के लोड की वजह से ट्रैक फैल गया और गाड़ी बेपटरी हो गई। कई जगह से पेंड्रोल क्लिप भी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें