बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराए जाने के प्रशासन के दावे फेल साबित हुए। गाजियाबाद शहर में ही कई बूथों पर व्हीलचेयर नहीं पहुुंचाई गईं। ऐसे में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए मुस्तैद किए गए वालंटियरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को कुर्सी पर बैठाकर वालंटियर बूथ तक ले गए।व्हीलचेयर के इंतजाम की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई थी, मगर कई केंद्रों पर व्हीलचेयर पहुंची ही नहीं।
सेठ मुकुंदलाल इंटर कालेज और सुशीला गर्ल्स इंटर कालेज में व्हीलचेयर नहीं होने की स्थिति में वहां वालंटियर के रूप में तैनात हाईस्कूल-इंटर के स्टूडेंटस दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं को कुर्सी पर बैठाकर ही उन्हें मतदान बूथ तक ले गए।