फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव जलाने में भी निगम लेट, टेंडर जारी

Mon, 12 Dec 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ठंड में जलते अलाव - फोटो : file photo
विज्ञापन
निर्माण कार्यों के साथ-साथ नगर निगम शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था करने में भी लेट है। नगर निगम अभी तक अलाव जलाने के लिए लकड़ी भी नहीं खरीद पाया है। हालांकि खानापूर्ति के लिए पुराने स्टॉक में से 19 रैन बसेरों समेत 30 स्थानों पर अलाव शुरू हुए हैं। यहां भी लकड़ी नियमित रूप से नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन


सर्दी के सीजन में नगर निगम की ओर से शहर के करीब 60 से ज्यादा स्थानों पर अलाव जलाए जाते हैं। इसके लिए लकड़ी हर साल खरीदी जाती है। पूर्व जानकारी होने के बावजूद निगम अफसर ठंड बढ़ने का इंतजार करते रहे और अभी तक लकड़ी नहीं खरीदी गई। बीते दिनों घना कोहरा हुआ तो निगम के उद्यान विभाग ने लकड़ी खरीदने के लिए टेंडर कॉल किए।

संयुक्त नगर आयुक्त व उद्यान प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि 15 दिसंबर को टेंडर डाले जाएंगे। इसके बाद टेंडर स्वीकृत कर वर्कआर्डर जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टेंडर खुलने के एक सप्ताह के भीतर लकड़ियों की आपूर्ति मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें