फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या हादसा: नहाते हुए युवकों को मिला शव, पैर पर मिले चोट के निशान; पुलिस को है इस बात का शक

Wed, 21 May 2025 06:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के डासना में एक युवक का शव बरामद हुआ है। रजबाहे में नहाने के दौरान युवकों को शव मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत भूडगढ़ी के पास रजबाहे में नहाते हुए युवकों को एक युवक का शव मिला। जिसे उन्होंने पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान का प्रयास किया। मगर पहचान नहीं होने पर शव को मोर्चरी के लिए भेजा।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते बुधवार दोपहर में डासना मैन कलदा रजबाहे में भूडगढ़ी के पास कुछ युवक नहा रहे थे। तभी नहाते हुये युवकों के पैर में एक शव टकराया। हिम्मत करके युवकों ने शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान के प्रयास किए। मगर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात युवक 21 के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। युवक के घुटनों की त्वचा छिलने के निशान हैं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि डासना मैन कलदा रजबाहे में एक युवक 21 का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव देखकर लगता है कि युवक कहीं नहाते समय डूब गया। जिसका शव अभी ताजा है। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें