फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मॉडलिंग का प्रशिक्षण कराने के नाम पर 5.14 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बच्चे को मॉडलिंग सिखाने के लिए वसुंधरा में रहने वाली रविका अग्रवाल ने फेसबुक पर दिए गए विज्ञापन पर क्लिक किया। इसके बाद वह साइबर ठगों के जाल में फंसती चली गईं। ठगों ने रविका अग्रवाल को उनके बेटे को प्रशिक्षण दिलाने का आश्वासन दिया और टेलीग्राम टास्क के जरिये 5.14 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-11 निवासी रविका अग्रवाल अपने बेटे को मॉडलिंग का प्रशिक्षण दिलाने के लिए अच्छे 4 प्रशिक्षण केंद्र की तलाश में थी। उन्होंने फेसबुक पर विबी विक्टोरी नाम का एक विज्ञापन देखा और दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। महिला कॉलर ने खुद को वंडर किड्स की रिसेप्शनिस्ट बताकर बच्चे को मॉडलिंग प्रशिक्षण देने का झांसा दिया और बच्चे के फोटो व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। उसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जहां घर बैठे कमाई का झांसा देकर टास्क दिया और150 रुपये खाते में मुनाफा भी भेजा।
उसके बाद टास्क खरीदने के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए गए। रविका अग्रवाल ने टास्क खरीदे और साइबर ठगों ने डी-मैट खाते में उन्हें 30 से 40 प्रतिशत मुनाफा भी दर्शाया। पीड़िता ने अलग-अलग बैंक खातों में 5.14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब मुनाफे की धनराशि डी-मैट खाते से निकालने का प्रयास किया तो असफल रहीं। पएडीसीपी ने बताया कि बीएनएस के अंतर्गत धोखाधड़ी से रुपये ट्रांसफर की धारा 318(2) और कम्प्यूटर संशाधनों से रुपये ट्रांसफर करने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें