फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन नहर में डूबे तीसरे किशोर का शव 19 घंटे बाद मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। हिंडन नहर में रविवार शाम नहाने पहुंचे दिल्ली कोंडली के तीन किशोर डूब गए थे। इनमें दो किशोरों के शव पुलिस ने रविवार देर शाम बाहर निकाले थे। तीसरे किशोर वीर की तलाश में सोमवार सुबह तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। पुलिस को 19 घंटे बाद वीर का शव मिला। हादसे में मरने वाले वीर (17) और धर्म (14) दोनों सगे भाई थे जबकि तीसरा तरुण (14 वर्ष) उनका दोस्त था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिल्ली कोंडली में रहने वाले पांच किशोर किसी काम से घर से निकले थे। सभी घूमते हुए हिंडन नहर किनारे पहुंचे गए। पांचों लोग नहाने के लिए एक साथ अंदर कूद गए। गहरे पानी में पहुंचने पर वीर व धर्म पुत्र लेखराज और तरुण पुत्र राजवीर डूबने लगे। उन्हें देखकर दोनों दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह जब डूबने लगे तो वे किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकल आए। तीनों दोस्तों को बचाने के लिए लोगों से मदद मांगी। दोनों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। खोड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और अग्निशमन टीम को ऑपरेशन के लिए बुलाया। इससे पहले निजी गोताखोर तीनों किशोरों की तलाश में नहर में कूद गए। काफी देर प्रयास के बाद अग्निशमन टीम ने पानी में मशीन डालकर नीचे के प्रेशर को ऊपर उठाया तो धर्म और तरुण ऊपर आ गए। इसके बाद वीर की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हादसे के 19 घंटे बाद पुलिस ने हिंडन नहर में पानी का बहाव कम कराया तो वीर किनारे पहुंच गया। उसके चाचा ने बताया कि वीर 9वीं और धर्म 8वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। दोनों भाई पढ़ाई में अच्छे थे। हादसे के बाद परिजन तीनों के शव दिल्ली ले गए। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें