फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मसूरी में रेलवे ट्रैक पर मिला पीडब्ल्यूडी लिपिक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। कस्बा चौकी अंतर्गत गंगनहर रेलवे पुल के समीप गाजियाबाद-हापुड़ रेलवे ट्रैक पर सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम नाहल निवासी सुनील (45) के रूप में हुई है। सुनील लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उनका कार्यालय एनएच-9 के किनारे मसूरी में (इंद्रगढ़ी फ्लाईओवर के पास) स्थित है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और मृतक की शिनाख्त कराई। इस संबंध में अभी परिजनों ने कोई बात नहीं बताई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें