अनूपशहर। कस्बे के मोहल्ला मदार गेट निवासी 28 वर्षीय दीपेंदर उर्फ मिंटू का शव बृहस्पतिवार की दोपहर मस्तराम घाट के पास खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। दीपेंदर बुधवार की सुबह घर से निकले थे।
मोहल्ला मदार गेट निवासी बबलू ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे मस्तराम घाट के गेट के सामने खेत में एक युवक पड़े होने की सूचना मिली। शव मिलने की सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने भाई दीपेंदर उर्फ मिंटू के रूप में की। बताया कि दीपेंदर पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह रोजाना सुबह घर से निकल जाता था और देर रात तक वापस लौटता था। बुधवार को भी वह रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया कि मृतक नशे का आदी था। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई और शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।