फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हुई अनस की मौत?: घर से निकला था घूमने, रेलवे ट्रैक पर मिला लहूलुहान शव; चाचा बोले- पता नहीं वहां कैसे गया

Wed, 04 Feb 2026 08:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत मयूरविहार के सामने गाजियाबाद से हापुड़ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन

शव की पहचान मोहम्मद अनस निवासी मयूरविहार कॉलोनी डासना देहात के रूप में हुई, पुलिस ने शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि पुलिस को बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे कल्लूगढ़ी फाटक के पास मयूरविहार कॉलोनी के सामने गाजियाबाद से हापुड़ जाने वाले रेलवे ट्रेक के किनारे एक युवक का लहूलुहान हुआ शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान का प्रयास किया। 
विज्ञापन

युवक की पहचान मोहम्मद अनस 17 पुत्र नजर मोहम्मद निवासी मयूरविहार कॉलोनी डासना देहात मसूरी के रूप में अनस के चाचा मोहम्मद आदिल ने की। चाचा ने बताया कि अनस 11वीं कक्षा में मिसलगढ़ी स्थित डीएसपी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। चार भाइयों में सबसे बड़ा था, अनस के पिता नजर मोहम्मद नोएडा में फर्नीचर का कार्य करते हैं। अनस बुधवार दोपहर ढाई बजे घर से गया था, वह वहां कैसे और क्यों गया नहीं पता? उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, पुलिस ने युवक के क्षत-विक्षत शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई लगती है, मौत होने की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें