फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे के किनारे मिला युवक का शव, सीने पर गोलियों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर क्षेत्र में गांव कलछीना के समीप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, मृतक के सीने पर गोली लगने जैसे तीन निशान बने थे। इससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया। मृतक का चेहरा जानवरों ने बुरी तरह नोच डाला था। ऐसे में काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर तैनात पेट्रोलिंग टीम मंगलवार दोपहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान भोजपुर क्षेत्र में गांव कलछीना के समीप एक युवक का शव मिला। उसे जानवर नोंच रहे थे। इसके बाद एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना व भोजपुर थानाध्यक्ष सचिन बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, शव लगभग 20 घंटे पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष रही होगी। छानबीन के दौरान उसकी जेब से 20 रुपये मिले। उसके सीने पर क्राउन का टैटू बना होने के साथ अंग्रेजी में जेएस लिखा है।
विज्ञापन


शिनाख्त के लिए लगाईं तीन टीमें
एसीपी मोदीनगर ने किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव एक्सप्रेसवे किनारे फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि, उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। एक्सप्रेसवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें