फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली में मिला 10 दिनों से लापता बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी।
विज्ञापन

बॉर्डर थाना क्षेत्र के सेवाधाम कृष्णा विहार कॉलोनी फेस दो से लापता 10 वर्षीय देव का शव दिल्ली के नरेला के तालाब में मिला है। देव अपने घर के पास खेल रहा था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि देव को अगवा किया गया। बाद में उसकी हत्या कर शव दिल्ली में फेंक दिया गया है।

कृष्णा विहार कॉलोनी फेस दो सेवाधाम कॉलोनी मेन 40 फुटा रोड पर रवि कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा देव 10 जुलाई को घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। रात करीब नौ बजे उन्होंने अपने बेटे देव को आवाज लगाई, लेकिन देव नहीं आया। उन्होंने आसपास अपने बेटे को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद देव का शव दिल्ली के नरेला में मिला है कपड़ों से शव की पहचान की गई है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि हत्या कर शव को फेंका गया है। हत्या के पीछे की साजिश अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें