फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध निर्माण पर बीकेडीए का शिकंजा, तीन स्थानों पर लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने दोबारा सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को विकास क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन स्थानों पर करीब 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में हो रहे निर्माण पर प्राधिकरण ने शिकंजा कसा।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव वान्या सिंह ने बताया कि प्रवर्तन टीम ने डीएम रोड स्थित दुर्गापुरम कॉलोनी के पास करीब 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण को सील किया। वहीं, रमपुरा में ग्राम पंचायत सचिवालय के पास जगदंबा बुकसेलर की ओर से करीब 120 वर्ग मीटर में किए जा रहे निर्माण पर भी सील लगाई गई। इसके अलावा भूड़-अलीगढ़ रोड पर टीपी नगर गेट से करीब 100 मीटर आगे आदर्श विहार कॉलोनी के बाहर संजय द्वारा करीब 80 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण को भी सील किया गया। यह कार्रवाई प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस बल और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे। प्राधिकरण की ओर से सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य सहायक स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई पूरी कराई।

कोट
तीन काॅलोनी में करीब 400 वर्ग मीटर में हो रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। विकास क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। आमजन अपनी मेहनत की कमाई निवेश करने से पहले कॉलोनी और भूखंड की वैधता की जांच जरूर कर लें। किसी भी अनाधिकृत कॉलोनी में भूखंड की खरीद-फरोख्त न करें। अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध प्राधिकरण का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। - डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें