फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता को बच्चे संग कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। मोहल्ला किला में एक विवाहिता ने अपने छह माह के बच्चे संग कमरे में बंद रखने का आरोप लगाया है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मदद की गुहार लगा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महिला का आरोप है कि उसे और बच्चे को दो दिनों से खाना-पानी नहीं दिया गया। उसने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी, जिसके बाद से उसे परेशान किया जा रहा था। दिल्ली से पहुंचे उसके पिता और भाई को ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें