फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सदर सीट पर भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
संजीव शर्मा के सिर सजा ताज : सपा के सिंहराज को 69,304 वोटों से हरा, बसपा के परमानंद गर्ग की जमानत जब्त
विज्ञापन

4,61,644
हैं कुल मतदाता
1,53,747
ने किया मतदान
मिले वोट
96,850 (भाजपा)
27,174 (सपा)
10,729 (बसपा)
प्रतिशत में
भाजपा 62.99
सपा 17.67
बसपा 6.97
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सदर सीट पर हुए विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार संजीव शर्मा ने सपा के प्रत्याशी सिंहराज जाटव को 69,304 वोटों के भारी अंतर से हराया है। इस सीट पर 2017 और 2022 के बाद भाजपा की यह लगातार तीसरी जीत है। बसपा उम्मीदवार परमानंद गर्ग तीसरे स्थान पर रहे। उनकी जमानत राशि जब्त हो गई।

संजीव शर्मा को 96,850 वोट, सिंहराज जाटव को 27, 174 और परमानंद गर्ग को महज 10,729 वोट मिले। कुल 4,61,644 मतदाताओं में से सिर्फ 33.30 प्रतिशत यानी 1,53,747 ने मतदान किया था। कम मतदान के बावजूद भाजपा की जीत का अंतर बहुत बड़ा रहा। अगर सपा और बसपा को मिले कुल वोट जोड़ भी दें तो आंकड़ा 37,903 पर ही पहुंचता है, जबकि संजीव शर्मा को मिली जीत 69 हजार से ज्यादा वोटों की है। उन्हें 62.99 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। 37 फीसदी में बाकी सभी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

साढ़े चार महीने पहले चार जून को आए नतीजों में सदर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग कांग्रेस उम्मीदवार डाॅली शर्मा से लगभग 60 हजार वोटों से आगे रहे थे। संजीव शर्मा का प्रदर्शन इससे भी शानदार रहा है।
विज्ञापन

अतुल गर्ग के विधायक से सांसद बन जाने पर ही यह सीट खाली हुई थी। गोविंदपुरम अनाज मंडी में शनिवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होते ही संजीव शर्मा ने जो बढ़त बनाई, वह आखिर तक जारी रही। कुल 25 राउंड में मतगणना पूरी हुई। संजीव ने सभी राउंड जीते। मैदान में 14 उम्मीदवार उतरे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें