फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा ओडिशा प्रभारी सूर्या की मां से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद और ओडिशा के प्रभारी विजयपाल सिंह सोमवार को खोड़ा के नवनीत विहार में सूर्या के परिजन से मिलें।
विज्ञापन

उन्होंने परिजन को सांत्वना दी और एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की। साथ ही आश्वासन दिया कि सूर्या को हर हालत में न्याय दिलाया जाएगा। इस दरौन भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी अन्य कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिले और 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
28 मई को सूर्या हत्याकांड के बाद से राजनेताओं और संगठन के लोगों का खोड़ा में आना जाना लगा हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह ने पीड़ित मां सरोज ठाकुर से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी, भले ही उनको बुलडोजर की कार्रवाई ही क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष चमन चौहान, नोएडा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, नोएडा प्रकाश अस्पताल के चेयरमैन वीएस चौहान भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बकरीद वाले दिन सूर्या की उसके ही दोस्त असद ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें