बसपा ने विजयनगर में किया रोड शो
बसपा प्रत्याशी पीएन गर्ग के समर्थन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विजयनगर क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो में बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन, चौधरी मुजाहिद हुसैन, मोहित वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष दयाराम सेन, कुलदीप जाटव, नरेश जाटव, तिलक चौधरी, सुरेश पाल समेत काफी संख्या में बसपा के समर्थक और कार्यकर्ता शामिल रहे। रोड शो सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे बहुजन समाज पार्टी कार्यालय विजयनगर से शुरू हुआ और जयभीम पार्क क्रिश्चियन नगर बागू में आयोजित जनसभा में पहुंचा। रोड शो में मोटर साइकिल व कार शामिल रहीं। 20 नवंबर को बूथ पर जाकर वोट देने की अपील की।
सपाइयों ने घर-घर जाकर की लोगों से मुलाकात
सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव के समर्थन में सोमवार को विजयनगर शांतिनगर में सपा और कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और 20 नवंबर को बूथ पर जाकर वोट देने की अलील की। वहीं, सपा और कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर, लोहियानगर, कैलाभटठा, घंटाघर समेत अन्य क्षेत्रों में पैदल रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। 20 नवंबर को बूथ पर जाकर वोट देने की अपील की।