फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर पुलिस का कारनामा: दरोगा ने 12 से 15 नवंबर तक मांगी छुट्टी.... अवकाश मिला 17 तारीख का, मामला हुआ वायरल

Mon, 18 Nov 2024 10:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

भतीजी की सगाई और शादी के लिए दरोगा ने अवकाश मांगा था।सीओ के अनुसार 15 नवंबर को उन्हें दरोगा का दिया हुआ पत्र मिला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अरनिया थाने में तैनात एसआई के छुट्टी लेने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें दरोगा ने अपनी भतीजी की सगाई और शादी के लिए 12 से 15 नवंबर तक छुट्टी का प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उनको 17 नवंबर को अवकाश स्वीकृति मिल सकी। वहीं खुर्जा सीओ भास्कर मिश्रा ने 15 नवंबर को पत्र प्राप्त होने की बात कही है।

विज्ञापन

अरनिया थाना में तैनात उप निरीक्षक सुभाष की भतीजी की सगाई 12 नवंबर और शादी 15 नवंबर को थी। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक ने 12 से 17 नवंबर तक छुट्टी देने का प्रर्थना पत्र पांच नवंबर को थाने में दिया था।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी, सीओ खुर्जा और एसपी देहात के यहां स्वीकृति के अटक गया। 17 नवंबर को दरोगा की छुट्टी मंजूर हुई। वहीं सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक खुद 15 नवंबर को प्रार्थना पत्र लेकर ऑफिस आए थे। तुरंत छुट्टी के लिए स्वीकृति कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें