मोदीनगर। विद्यापुर मार्ग स्थित नाले के पास मंगलवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दूध कारोबारी जुगनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव शकूरपुर निवासी जुगनपाल दूध के कारोबारी है। मंगलवार रात को वह दूध लेकर बाइक से मोदीनगर जा रहे थे। जैसे ही वह शाहजहांपुर-विद्यापुर मार्ग स्थित नाले के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और जुगनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।