फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट से दहशत: लुटेरों ने सराफ कारोबारी की कनपटी पर रखा तंमचा, लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार

Fri, 16 May 2025 07:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर सराफ व्यापारी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लाखों के गहने और नकदी लूट कर बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर के हापुड़ मार्ग स्थित किल्हौड़ा रजवाहा के समीप बाइक सवार हथियारबंद तीन लुटेरों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ राजीव वर्मा से तमंचे के बल पर लाखों रुपये की कीमत के गहने और नकदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने राजीव वर्मा की पिटाई कर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


जनपद हापुड़ की न्यू शिवपुरी कॉलोनी के रहनेे वाल राजीव वर्मा सराफ है। राजीव वर्मा भोजपुर क्षेत्र के गांव त्यौड़ी-7 बिस्वा में दुकान करते है। राजीव वर्मा ने बताया कि बीती रात वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे।

आरोप है कि जैसे ही वह हापुड़ मार्ग स्थित किल्हौड़ा रजवाहा के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक कर जबरन उनकी बाइक रोक ली। लुटेरों ने राजीव की कनपटी पर तमंचा तान दिया। लुटेरों ने राजीव को आंतकित करते हुए उनसे बैग लूट लिया। बैग में सोने का कड़ा, कुंडल,अंगूठी और चेन व लाखों रूपये की नकदी थी।
विज्ञापन


लुटेरों ने सराफ की तिजौरी और बाइक की चाबी भी छीन ली। लूट को अंजाम देने के बाद लुटेरे हथियार हवा में लहराते हुए हापुड़ की तरफ भाग गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें