फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एटा से शादी में आई महिला से बाइक सवारों ने झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनपद एटा से शादी समारोह में शामिल होने आई महिला के गले से बाइक सवारों ने सोने की चेन झपट ली और भाग गए। पीड़िता समीरा के पति साजिद अली खान निवासी मोहल्ला बालकिशन गंज जनपद एटा ने बताया कि चेन टूटने पर उसका लॉकेट जमीन पर गिर गया। बाइक सवार सोने की चेन लेकर भाग गए। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एटा निवासी साजिद अली खान ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी समीरा के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे। जहां से दंपती पैदल ही नेहरू नगर स्थित फार्म हाउस में शादी समारोह के लिए निकले। आरोप है कि सिहानी गेट ओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले पर झपटा मारकर सोने की चेन झपट ली और नंदग्राम की ओर बाइक लेकर भाग गए। खींचने पर चेन टूट गई और सोने का लॉकेट जमीन पर गिर गया। पीड़ित सिहानी गेट थाने पहुंचा और बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ छीनाझपटी बीएनएस 304(2) की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं, जल्द ही बाइक सवारों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें