फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। क्षेत्र में खुर्जा मार्ग पर बुधवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शादी का कार्ड बांटने के लिए छतारी जा रहे थे।
विज्ञापन


छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद स्थित गांव धुबिया निवासी तोताराम के बेटे की इसी महीने शादी है। इसी के चलते वह कार्ड बांटने के लिए छतारी कस्बा जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनके दोस्त चमन (56) भी थे। दोनों दोस्त जब छतारी खुर्जा मार्ग पर अनाज मंडी के पास पहुंचे तभी हादसा हो गया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को पहासू सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चमन को मृत घोषित कर दिया और तोताराम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस तोताराम को अलीगढ़ मेडिकल के लिए ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें