सिकंदराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कांवरा रोड से गैंगस्टर में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव गैझा थाना परतापुर जनपद मेरठ निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। आरोपी से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। आरोपी पर सिकंदराबाद क्षेत्र में गैंग बनाकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने का आरोप है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।