फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र स्थित होटल में कार्यरत खोड़ा के नवनीत विहार निवासी अर्जुन सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा तीन जनवरी को आम्रपाली ग्रीन अंडरपास के सामने हुआ। घायल के भाई जितेंद्र ने बाइक में टक्कर मारने वाले अज्ञात कार चालक के खिलाफ पांच जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जितेंद्र ने बताया कि तीन जनवरी की सुबह करीब छह बजे छोटा भाई अर्जुन बाइक से वसुंधरा स्थित होटल पर काम करने जा रहा था। आम्रपाली ग्रीन अंडरपास के सामने तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अज्ञात कार को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें