फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक सवार युवक की गई जान, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 12 Dec 2024 06:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हादसा सामने आया है। जहां एक बाइक सवार युवक के वाहन को टक्कर मार दी। हादसा शिकारपुर बाइपास के निकट देर रात हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बुधवार रात शिकारपुर तिराहे के पास हादसा हुआ। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बदायूं जिले के उझानी निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार बाइक से बुलंदशहर की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


बुधवार रात को जब वह नगर के शिकारपुर तिराहे के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बदायूं चले गए। एएसपी ऋजुल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक पीड़ित परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें