फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार साल बाद पूर्व प्रेमी से टकराई महिला... चली गई साथ, आशिक ने सोते समय हत्या की, फिर किया ये घिनौना काम

Wed, 30 Jul 2025 07:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हत्यारोपी नजर मोहम्मद से महिला का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। इसमें उसका पता दिल्ली का पाया गया। जहां टीम मौके पर पहुंची तो वह फर्जी निकला।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सैन विहार स्थित नाले में मिला शव दिल्ली निवासी महिला का निकला। महिला की हत्या उसके बाइक मिस्त्री दोस्त नजर मोहम्मद उर्फ राजू उर्फ नाजिम ने ईंट से सिर में चार बार प्रहार कर की थी। शव के गले से सोने की चेन निकाली और लाखों के जेवर कमरे में छिपा दिए। शव को रजाई में लपेटकर स्कूटी के अगले पायदान पर रखकर नाले में फेंक दिया। अगले दिन वह एक सर्राफ की दुकान पर गया और सोने की चेन 90 हजार रुपये में बेच दी और 45 हजार रुपये की एक अन्य सोने की चेन खरीदी और अपनी प्रेमिका को गिफ्ट कर दी। पुलिस ने आभूषण और नकदी बरामद कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 28 जुलाई की सुबह महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में नाले में रजाई से लिपटा मिला। नाले के आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगालने पर स्कूटी पर शव को लाता एक युवक दिखा। युवक की पहचान न हो इसके लिए लाल हेलमेट लगाया था। स्कूटी जनपद हापुड़ के गांव असौड़ा पैठ निवासी नजर मोहम्मद उर्फ राजू उर्फ नाजिम की निकली। 

नजर मोहम्मद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की सैन विहार कॉलोनी में ही किराये के कमरे में रहता है और बाइक मिस्त्री है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व दिल्ली की मूल निवासी महिला से उसका परिचय था और अवैध संबंध थे।

अचानक तीन वर्ष बाद महिला उसे 26 जुलाई 2025 की रात नंदग्राम मोड़ पर टकराई और बताया कि उसे कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। ऐसे में नजर मोहम्मद ने प्यार का वास्ता दिया और महिला को साथ रहने के लिए राजी कर लिया। 

महिला किराये के मकान में सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहती थी। जहां से उसने लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर और जरूरी सामान लिया और नजर मोहम्मद के कमरे में आ गई। सोने चांदी के जेवर देखकर नजर मोहम्मद ने महिला की हत्या की साजिश रची। रात को दोनों ने पहले शराब पी और सो गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात करीब एक बजे वह जाग गया और बराबर में सो रही महिला के सिर में ईंट से दो बार प्रहार किए। पूजा चीखी तो मुंह दबाकर फिर से दो बार ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को रजाई में लपेटकर स्कूटी के पायदान पर रखकर नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन

महिला के परिजनों की तलाश
एसीपी ने बताया कि हत्यारोपी नजर मोहम्मद से महिला का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। इसमें उसका पता दिल्ली का पाया गया। जहां टीम मौके पर पहुंची तो वह फर्जी निकला। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें भी सिर पर चोट लगने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। बताया कि पूजा के परिजनों की जानकारी न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बताया कि महिला पहले भिक्षावृति करती थी और फिर वेश्यावृत्ति के दलदल में फंस गई।

यह भी पढ़ें- 'महिला संबंध बनाने को कर रही मजबूर': कोर्ट ने पुरुष से दूर रहने का दिया आदेश, फ्लैट के आसपास भी नहीं जा सकती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें