फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंद रेलवे फाटक पार करने के चलते ट्रेन की चपेट में आई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के जीएस रेलवे फाटक पर बंद फाटक के बावजूद रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश में बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। बाइक सवार युवक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण पुलिस को उसके मालिक या सवार के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


घटना के दौरान फाटक बंद था। बावजूद अज्ञात युवक बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पार करने लगा। इसी बीच ट्रेन आ गई और बाइक उसकी चपेट में आ गई। युवक किसी तरह ट्रैक से हट गया, जिससे उसकी जान बच गई।

हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। रेलवे पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर उसकी जांच की, लेकिन बाइक पर कहीं भी नंबर प्लेट नहीं मिली। इसके चलते बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी की अनुपस्थिति में कार्यभार देख रहे नितिन ने बताया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली है। बाइक सवार की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें